1052 लोगों को अथॉरिटी ने दिया रेजिडेंशल प्लॉट

एनबीटी न्यूज, ग्रेनो : यमुना अथॉरिटी ने आवासीय स्कीम आरआरपीएस-3 का शुक्रवार को सेक्टर पी-3 में 1052 प्लॉट का ड्रॉ निकाला। स्कीम में 2242 लोगों ने फार्म जमा किए थे। ड्रॉ में किसी तरह की गड़बड़ी न हो इसके लिए तीन जजों का पैनल ड्रॉ के दौरान मौजूद रहा। इतना ही सीसीटीवी कैमरे और प्रत्येक प्लॉट की पर्ची की फोटोग्राफी भी कराई गई। बत दें कि पर्ची स्कूल के बच्चों से निकलवाई गई। जिसके ड्रॉ निकले हैं उन्हें 60 दिन में अलॉटमेंट मनी जमा करानी होगी। वहीं जिन लोगों को ड्रॉ में प्लॉट नहीं निकाला है, उनको अथॉरिटी अगले सप्ताह के अंत तक जमा धनराशी उनके खातों में लौटाएगी। सितंबर में यह आवासीय स्कीम निकाली गई थी।

300 मीटर के 507 प्लॉट हैं

यमुना अथॉरिटी के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि अथॉरिटी ने 30 सितंबर को आवासीय प्लॉट की स्कीम आरआरपीएस03 निकाली थी। स्कीम में 60,90,120,162 और 300 वर्ग मीटर साइज के 1052 प्लॉट शामिल थे। सबसे अधिक प्लॉट तीन सौ वर्ग मीटर साइज के है। इन प्लॉट की संख्या 507 है। सबसे कम प्लॉट 60 मीटर साइज के है। स्कीम में 1052 प्लॉट केलिए 2242 लोगों ने फार्म जमा किए थे।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *