छेड़छाड़ और रेप पर अंकुश लगाने के लिए हुई विचार गोष्ठी

Bएनबीटी न्यूज, गाजियाबाद : Bमहिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने के संबंध में शुक्रवार को विचार गोष्ठी हुई। इस दौरान अधिवक्ता सुनीता दत्ता ने कहा कि वर्तमान में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और रेप की घटनाएं बढ़ रही हैं। महिलाएं किसी भी हाल में सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे अपराधों को रोकने के लिए सरकार को कठोर कदम उठाने होंगे। अधिवक्ता वंदना सिंह ने कहा कि महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। छोटी बच्चियों के साथ भी दरिंदगी की घटनाएं हो रही हैं और अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। अगर ऐसा ही रहा तो महिलाओं का जीना मुश्किल हो जाएगा। अधिवक्ता अर्चना ने कहा कि भले ही महिलाओं को समाज में बराबरी का दर्जा दिए जाने की बात हो, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था नहीं हैं। नौकरी पेशा महिलाओं को हर रोज किसी ने किसी परेशानी से गुजरना पड़ता है। इस दौरान नीलम, सुनीता वर्मा, सिंधु प्रभा झा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। विचार गोष्ठी में बार असोसिएशन के अध्यक्ष सुनील दत्त त्यागी और सचिव विजय गौड़ मौजूद रहे।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *