इंटरनेट बंद होने से निगम को चपत

नगर संवाददाता, गाजियाबाद : इंटरनेट सेवा बंद होने के कारण जीडीए, नगर निगम सहित कई सरकारी कार्यालयों में काम काज प्रभावित हुआ है। निगम का कहना है कि करीब 10 लाख रुपये टैक्स का भुगतान निगम के पक्ष में नहीं हो पाया। इससे निगम को नुकसान हुआ है। नगर निगम के अनुसार, रोजाना उसे करीब 10 लाख रुपये का टैक्स आता है। सिटी जोन प्रभारी सुधीर शर्मा ने बताया कि बीएसएनएल की लीज लाइन चल रही थी। इसलिए काउंटर टैक्स जमा हुआ।

जीडीए वीसी कंचन वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को इंटरनेट बंद होने के कारण काम प्रभावित हुआ है जिस के चलते एकल काउंटर पर शिकायतों का ऑन लाइन निस्तारण नहीं हो सका। आईजीआरएस की शिकायतों का भी निस्तारण नहीं हो पाया। कलेक्ट्रेट स्थित ई-डिस्ट्रिक्ट सेंटर पर प्रमाण पत्र के लिए आवेदन तो हुए मगर ऑनलाइन पोर्टल नहीं चलने से दिक्कत हुई।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *