अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

Bएनबीटी न्यूज, मोदीनगर : Bनागरिकता संशोधन कानून को लेकर एसडीएम ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। एसडीएम सौम्या पांडेय और सीओ के.पी. मिश्रा ने मोदीनगर के मुस्लिम आबादी वाले इलाकों में CAA के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की। उन्होंने कहा कि भ्रम की वजह से लोग हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं, जो गलत है। इस कानून में भारत के नागरिकों के खिलाफ कोई प्रावधान नहीं है, इसलिए ऐसी कोई भी अफवाह पर ध्यान न दें।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *