
एनबीटी न्यूज, गाजियाबाद:
राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की मिक्स नेटबॉल टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम की घोषणा उत्तर प्रदेश मिक्स नेटबॉल असोसिएशन के अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने की। टीम में प्रयांशु, ऋषभ, गोमेश, आदित्य, शिवम, पायल कुमारी, अविका, रिदिमा, दीक्षा, संस्कृति, अंशु, प्रिया, अनुशा, श्रेष्ठी, हार्दिक, आशीष, जय, दीपांशु, लक्ष्मी, विवेक व सोहनी शामिल हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को किट दिए। यह टीम 24 दिसंबर से 26 दिसंबर तक करीमनगर तेलंगाना में होने वाली यूथ मिक्स नेटबॉल राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भाग लेगी।
Source: International