
Bएनबीटी न्यूज, हापुड़ : Bसिंभावली थाना क्षेत्र में दहेज न देने पर रेप के प्रयास और तीन तलाक का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में रहने वाली युवती का निकाह इसी साल सिंभावली के ग्राम सैना निवासी नासिर से हुआ था। शादी के दौरान मायकेवालों ने काफी दहेज भी दिया था। आरोप है कि शादी में मिले दहेज से ससुरालवाले खुश नहीं थे। वह और दहेज की मांग करते थे। विरोध करने पर आरोपित मारपीट करते थे। आरोप है कि इसी महीने उसके चचिया ससुर ने रेप का प्रयास किया। विरोध करने पर पति नासिर ने उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने शनिवार को पति समेत 6 लोगों पर केस दर्ज कर लिया।
Source: International