फ्लैट नहीं कराया नाम तो पति ने मांगा तलाक

Bएनबीटी न्यूज, गाजियाबाद :B

महिला ने फ्लैट नाम कराने से मना किया तो पति ने कोर्ट में अर्जी देकर तलाक मांग लिया। वहीं महिला ने पति के खिलाफ कोर्ट में अर्जी देकर भरण पोषण दिलाए जाने की गुहार लगाई है। मथुरा में रहने वाली युवती की शादी वर्ष 2009 में आगरा में रहने वाले एमबीए पास युवक के साथ हुई थी। दोनों ही नोएडा की अगल-अलग कंपनी में नौकरी करते हैं। वर्तमना में दोनों थाना सिहानी गेट क्षेत्र में एक किराए के मकान में रह रहे हैं। इनके दो बच्चे भी हैं। बेटी कक्षा 5 में पढ़ती है। बेटा अभी प्ले स्कूल में पढ़ता है। महिला और उसके पति ने तीन साल पहले एक फ्लैट लिया। फ्लैट का लोन महिला को ही चुकाना पड़ रहा है। बावजूद इसके युवक महिला पर दबाव बना रहा है कि फ्लैट को उसके नाम करे। महिला ने ऐसा करने से मना कर दिया। इसके बाद से दोनों अगल-अलग रहने लगे। फ्लैट नाम नहीं कराए जाने से नाराज होकर युवक ने कोर्ट में अर्जी देते हुए तलाक की मांग की। वहीं महिला ने कोर्ट में अर्जी देकर बच्चों का भरण पोषण दिलाए जाने की गुहार लगाई है। कोर्ट ने दोनों की अर्जी स्वीकार कर ली।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *