मेयर ने सीवर लाइन का उद्‌घाटन किया

नगर संवाददाता, गाजियाबाद : नेहरू नगर सेकिड़ के लोगों को सीवर की समस्या से राहत देने की योजना पर कार्य शुरू हो गया। मेयर आशा शर्मा ने इस कॉलोनी में 69 लाख रुपये की लागत से तैयार होने वाली सीवर लाइन का उद्‌घाटन किया। इस वॉर्ड से अनिल स्वामी बीजेपी पार्षद हैं। मेयर का दावा है कि जब वह मेयर बनने के बाद पहली बार कॉलोनी में आई थीं तो लोगों ने इस समस्या से उन्हें अवगत कराया था। इसके बाद ही प्लान बनाकर इस कार्य को अवस्थापनानिधि में शामिल कर पास कराया गया।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *