वेस्ट टु एनर्जी प्लांट के लिए अतिरिक्त जमीन देने का प्रस्ताव जाएगा बोर्ड

स, गाजियाबाद : वेस्ट टु एनर्जी प्लांट के लिए गालंद में नीदरलैंड की कंपनी जीसी इंटरनैशनल ने जीडीए से 4.9 हेक्टेयर और जमीन की मांगी है। अब जीडीए ने कहा है कि नगर निगम यह जमीन उपलब्ध कराए। कंपनी ने हाल ही में जीडीए वीसी कंचन वर्मा से जमीन की मांग की थी। इस जमीन की डिमांड का एक कारण भी बताया। कंपनी का कहना है कि उसे इस जमीन में कूड़े की छंटनी के लिए अलग से प्लांट लगाना है। जहां सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग किया जाएगा। जीडीए ने यह जमीन देने के मामले में गेंद नगर निगम के पाले में कर दी। नगर निगम जमीन देने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में पेश करने जा रहा है। इससे पहले इस प्रस्ताव को निगम कार्यकारिणी की बैठक में पेश किया गया था। प्रॉपर्टी अफसर आरएन पांडेय का कहना है कि बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव जाएगा। पास हो जाता है तो जमीन खरीदकर दी जाएगी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *