शीश के दानी श्याम बाबा के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु

एनबीटी न्यूज, मालीवाड़ा

श्री खाटू श्याम सेवा समिति की ओर से रविवार को श्याम बाबा के तीसरे वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्याम भक्तों ने भाग लिया और बाबा का अखंड पाठ किया। कोलकाता से आए गायक संदीप सुल्तानिया ने संगीतमय श्याम अखंड ज्योत पाठ किया। मालीवाड़ा के वोल्गा पैलेस में आयोजित समारोह में अहिलवती वार्ता, मां गौरा का प्रकट, भीम विवाह, बर्बरीक जन्म, धनुर्विद्या सीखना, बर्बरीक का युद्ध में जाना, परीक्षा देना, शीश दान देना और शीश का खाटू नगरी में प्रकट होना समेत कई प्रसंगों का मंचन देखकर लोग भाव-विभोर हो गए। समिति सदस्य दिनेश कुमार गोयल ने बताया कि श्याम बाबा का फूलों से सजा दरबार और शृंगार, 56 भोग, फूलों की होली आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान अमरीश बंसल, राकेश अग्रवाल, संजीव गुप्ता, बृजेश गर्ग, राजकुमार, प्रदीप गर्ग, गौरव गर्ग, विभोर गोयल, दीपक अग्रवाल, डीके मेहता और सुशील गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *