
एनबीटी न्यूज, गाजियाबाद:
कॉलेजों को रोवर व रेंजर टीमों का पंजीकरण कराने के साथ उनके प्रभारी की नियुक्ति भी करनी होगी। यह कार्य कर कॉलेजों को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय को सूचित भी करना होगा। इस संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। विश्वविद्यालय के रोवर व रेंजर समन्वयक डॉ. वीरेंद्र सिंह के अनुसार छात्र-छात्राओं की बहुमुखी प्रतिभा के विकास के लिए पढ़ाई के साथ उनमें अनुशासन होना चाहिए व रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। इसके लिए हर कॉलेज में रोवर व रेंजर टीमों का होना जरूरी है। दोनों टीमों में 24-24 सदस्यों होने के साथ उनका पंजीकरण भी होना चाहिए। साथ ही उनका प्रभारी भी होना चाहिए। यदि किसी कॉलेज में टीमें नहीं हैं तो वे उनका गठन करें और यदि पहले से ही टीमें हैं तो उसके पंजीकरण की रसीद विश्वविद्यालय को भेजें।
Source: International