
एनबीटी न्यूज, घंटाघर : आचार्य विजय ने कहा कि दुख, शारीरिक रोग का निदान और आध्यात्मिक शांति सब प्रभु कृपा से संभव है। प्रभु कृपा तब प्राप्त होगी जब हम सांसारिक मोह-माया से उठकर सच्चे मन से उनकी भक्ति करेंगे। अपनापन फाउंडेशन की ओर से आयोजित ध्यान, प्रार्थना और चिकित्सा कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सांसारिक मोह माया को ही सब कुछ मान लेने का ही नतीजा है कि आज हमें दुख और शारीरिक रोग घेरे हुए हैं, वहीं हमें शांति भी प्राप्त नहीं हो रही है। जीवन में शांति पाने के लिए चिकित्सा को ध्यान और प्रार्थना से जोड़ना होगा। इस दौरान श्रीमहंत नारायण गिरि, अशोक गोयल, अध्यक्ष राजेश बंसल, राकेश स्वामी, नानक चंद, विनोद गोयल, संजय शर्मा, नानक चंद गोयल समेत कई लोग मौजूद रहे।
Source: International