स्क्रैप व्यापारी के 10 माह के बच्चे की कनपटी पर तमंचा रखकर डाली डकैती

B- ईदगाह कॉलोनी के जाटव मोहल्ले में रविवार तड़के 3 बजे बदमाशों ने बोला धावा

– लूटपाट करने के बाद पानी गर्म करके पिया फिर भाग निकले

– पुलिस ने लूट की धाराओं में दर्ज किया है मुकदमा

– विरोध करने पर व्यापारी पर चाकू से हमला कर किया घायल

एनबीटी न्यूज, मुरादनगर :

Bईदगाह कॉलोनी के जाटव मोहल्ले में रविवार तड़के 3 बजे बदमाशों ने स्क्रैप व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर डकैती डाली। पूरी वारदात के दौरान बदमाशों ने 10 माह के बच्चे की कनपटी पर तमंचा और परिवार के 3 अन्य बच्चों की गर्दन पर चाकू रखकर 60 हजार रुपये कैश, 2 लाख के जेवरात व मोबाइल लूटकर ले गए। बदमाश करीब 20 मिनट तक घर में रहे। इस दौरान विरोध करने पर व्यापारी को चाकू लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है, जबकि व्यापारी का कहना है कि 7-8 की संख्या में बदमाश थे।

जाटव मोहल्ले में नईमुद्दीन अपनी मां शहीदन, पत्नी शबनम, बेटी सोफिया (11 वर्ष), साहिबा (5 वर्ष) व पुत्र सुबान (7 वर्ष), शान (10 माह) के साथ रहते हैं। नसीमुद्दीन स्क्रैप का व्यापार करके परिवार का लालन-पालन करते हैं। शनिवार रात को नईमुद्दीन घर के ऊपर वाले हिस्से में परिवार के साथ सो रहे थे, जबकि उनकी मां शहीदन बरामदे में सो रही थीं। रविवार सुबह 3 बजे के आसपास दीवार पर सीढ़ी लगाकर बदमाश घर के अंदर घुसे। सबसे पहले बदमाशों ने शहीदन को निशाना बनाते हुए उन्हें चारपाई पर ही बांधकर ऊपर से कपड़े डाल दिए। इसके बाद वह मकान के ऊपर वाले हिस्से में गए और तमंचे के बल पर नईमुद्दीन को अपने कब्जे में ले लिया और शबनम के साथ बच्चों को एक लाइन में खड़ा कर दिया।

B

बदमाशों से भिड़ गया व्यापारी B

मां शहीदन को चारपाई पर बांधने के बाद बदमाश मकान के ऊपर वाले हिस्से में पहुंचे और पहले दरवाजा खुलवाया। दरवाजा खुलते ही जैसे ही व्यापारी कमरे से बाहर आया तो बदमाशों ने उसे तमंचे के बल पर अपने कब्जे में ले लिया। नईमुद्दीन ने तमंचा लगाने वाले बदमाशों को धक्का देकर उसे नीचे गिरा दिया। बदमाशों व व्यापारी के बीच 20 मिनट तक मारपीट होती रही। एक बदमाश ने चाकू मारकर नईमूद्दीन को घायल कर दिया। चाकू लगने के बाद नईमुद्दीन ने जिस बदमाश को पकड़ा था उसे छोड़ दिया।

B

बच्चों को रोता देख डर गई मां B

नईमुद्दीन को चाकू मारकर घायल करने के बाद बदमाशों ने शबनम से घर के अंदर रखे कैश व जेवरात लाने के लिए कहा। शबनम ने लाने से मना कर दिया। इस बात से गुस्साए बदमाशों ने पहले तो शबनम के साथ मारपीट कर उसे घायल किया। इसके बाद 10 माह के बच्चे शान की कनपटी पर तमंचा रख दिया और सोफिया, साहिबा व सुबान की गर्दन पर चाकू रखकर नकदी व जेवरात लाने के लिए कहा। इतने में बच्चे रोने लगे, यह सब देख शबनम डर गईं और घर के अंदर रखे 60 हजार रुपये कैश, 2 लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात, 2 मोबाइल व अन्य कीमती सामान लाकर दे दिया। बदमाशों ने सारा सामान एक काले बैग में भरकर ले गए। शबनम ने बताया कि सभी बदमाशों ने अपने चेहरे पर नकाब लगा रखा था।

B

लूट करने के बाद 10 मिनट तक घर में आराम भी किया

Bलूटपाट करने के बाद बदमाशों ने 10 मिनट तक सोफे व कुर्सियों पर बैठकर पहले आराम किया और फिर गर्म करके पानी पिया। इसके बाद बदमाशों ने नईमुद्दीन व उसके परिवार को एक कमरे में बंद करके सीढ़ी के रास्ते से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह कमरा खोलकर इन लोगों ने शोर मचाया। शोर सुन आसपास के लोगों ने जब अपने मकान का दरवाजा खोलना चाहा तो वह बाहर से बंद था। पीड़ित ने बंधन मुक्त होते ही इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने बदमाशों की तलाश भी की, लेकिन कोई नहीं मिला। नईमुद्दीन ने बताया कि 6 बदमाश मकान के अंदर थे और कुछ बाहर भी खड़े थे।

B

वर्जन : B

पीड़ित की तहरीर पर लूट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस की 2 टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

B- अंशु जैन, सीओ सदर गाजियाबाद B

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *