अपनों के छोड़ने पर गैर आंचल ने छांह दी, पर जिंदगी ही रुखसत हो गई

एनबीटी न्यूज, हापुड़ : गढ़ थाना क्षेत्र में मिली नवजात रविवार को जिंदगी की जंग हार गई। एक सप्ताह तक बच्ची का अस्पताल में इलाज चला, लेकिन डॉक्टर बचा नहीं पाए। जोताई गांव के पास सिंडीकेट बैंक के सामने एक सप्ताह पहले दो दिन की नवजात सड़क किनारे झाड़ी में मिली थी। सूचना पर पुलिस ने राहगीर की मदद से बच्ची को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज शुरू किया गया था। साथ ही उसके परिवारीजनों को ढूंढने की कोशिश की जा रही थी। अपनों के छोड़ने पर गैर आंचल ने छांह देने का वादा किया था, लेकिन रविवार को जिंदगी ही रुखसत हो गई। ठंड के कारण बच्ची की मौत हो गई।

बच्ची को पालने की जिम्मेदारी गढ़ में रहने वाली सुनीता सिंह ने ली थी। बच्ची की मौत पर वह काफी दुखी हैं। बाल कल्याण समिति ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर मृतक बच्ची के परिवारीजनों का पता लगाने की अपील की है। शव को हापुड़ पीएम हाउस में रखा गया है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *