गुर्जर रैली करेंगे तो धामा घर-घर जाकर लोगों को बताएंगी CAA के बारे में

Bविशेष संवाददाता, गाजियाबाद: B

विधायक नंदकिशोर गुर्जर और लोनी पालिका चेयरपर्सन रंजीता धामा के बीच का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। रविवार को दोनों के बीच तल्खी स्पष्ट रूप से दिखी। सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) और एनआरसी के मुद्दे पर जागरूकता फैलाने के लिए पार्टी संगठन के निर्देश का पालन गुर्जर और धामा दोनों ने किया, लेकिन पत्रकारवार्ता अलग-अलग की। गुर्जर ने जहां दावा किया कि वह इस मुद्दे पर 29 दिसंबर को लोनी में रैली करेंगे। जिसमें करीब 2.5 लाख लोग जुटेंगे। इस दौरान प्रशासन की मदद से चिह्नित किए गए अवैध तरीके से रह रहे लोगों को लोनी से बाहर करने व उनके देश तक पहुंचाने के लिए 10 बसें उपलब्ध कराएंगे। वहीं रंजीता और उनके पति मनोज धामा ने बताया कि जिस प्रकार से सीएए और एनआरसी के बारे में भ्रम फैलाया जा रहा, इसके बारे में जागरूक करने के लिए दस्ते बनाकर लोनी में घर-घर भेजे जाएंगे।

Bएक मुद्दे पर अलग-अलग क्यों हैं, गुर्जर की रैली में शामिल होंगीB

इस सवाल के जवाब में रंजीता धामा के पति पूर्व चेयरमैन मनोज धामा ने कहा कि यदि पार्टी का कार्यक्रम होगा और संगठन से निर्देश मिलेगा तभी जाएंगे। उन्होने कहा कि गुर्जर के कार्यक्रम की कोई जानकारी नहीं है।

Bविडियो वॉर पर ज्यादा नहीं बोले B

पत्रकारवार्ता में पहले तो विवाद के मुद्दे पर नंदकिशोर ने बोलने से इंकार किया, लेकिन जब मीडिया ने सवाल पूछे तो उन्होंने कहा कि कोई व्यक्तिगत विवाद नहीं है। चूंकि पालिका में करीब 300 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच हो रही है, इसीलिए उन्हें लग रहा है कि यह मेरी शिकायत पर हुआ है। जबकि इसका पत्र सांसद ने भी भेजा था। गोली मारने वाली बात पर नंदकिशोर ने कहा कि यह एडिटेड विडियो है। इसी प्रकार से रंजीता धामा और उनके पति मनोज धामा ने कहा कि जिस प्रकार से उन्हें धमकियां मिल रही हैं इससे उन्हें अपनी और परिवार की जान का खतरा महसूस हो रहा है। यह खतरा विधायक नंदकिशोर से ही है। इस बारे में प्रदेश संगठन को जानकारी दे दी है। सोमवार को एसएसपी को इस बारे में लिखित में देंगे। घोटालों के बारे में पूछने पर उन्होंने इसे गलत बताया।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *