
स, गाजियाबाद: मेयर आशा शर्मा ने प्रतिबंध के बाद भी पॉलिथीन का प्रयोग करते हुए ठेली पर सब्जी बेचने वालों को ग्राहक बनकर पकड़ा। अपनी गाड़ी छोड़कर मेयर सब्जी बाजार गईं। वहां प्याज, आलू, टमाटर बेचने वालों के ठेले के पास पहुंचीं और ग्राहक बनकर पहले सब्जी का मोल-भाव किया। इसके बाद जैसे ही ठेले वालों ने पॉलिथीन की थैली निकाली, मेयर ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें इसके नुकसान के बारे में समझाया। इस दौरान एक ऐसा ठेले वाला मिला, जिसके पास कपड़े का थैला था, मेयर ने उसे 200 रुपये का इनाम दिया।
Source: International