
एनबीटी न्यूज, गाजियाबाद
कोर्ट परिसर से बंदी को फरार कराने के आरोपित कॉन्स्टेबल ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उसके वकील ने कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने जमानत स्वीकार कर ली।
कविनगर थाना क्षेत्र में 2016 में युवती के साथ गैंगरेप हुआ था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अनुज को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। तभी से रेप का आरोपित अनुज जेल में बंद था। 17 दिसंबर को अनुज को डासना जेल से फास्ट ट्रैक कोर्ट फर्स्ट में पेशी के लिए लाया गया था। अनुज को कोर्ट में पेश करने के लिए कॉन्स्टेबल ओमवीर भाटी ले गया था। उसने अनुज को कोर्ट में पेश किया। इसके बाद वह हलावात नहीं पहुंचा। दोनों फरार हो गए थे। बंदी को फरार कराने के आरोपित कॉन्स्टेबल ओमवीर भाटी ने सोमवार को सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। उसके वकील ने उसे जमानत दिलाने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की। कोर्ट ने अर्जी पर सुनवाई करते हुए उसकी जमानत स्वीकार कर ली।
Source: International