
एनबीटी न्यूज, मुरादनगर
शहर के मुस्लिम समुदाय के गणमान्य लोगों ने कच्ची सराय स्थित राजपूत चौपाल पर शांति व्यवस्था व भाईचारा बनाए रखने के लिए एक बैठक का आयोजन किया। शहर में शुक्रवार को हुई घटना के लिए दुख व्यक्त किया गया और आगे ऐसा न हो, इसके लिए सभी शहर वासियों ने अपने मोहल्ले में जिम्मेदारी ली है।
इस मौके पर मुख्य रूप से समाजसेवी भूरे चौधरी, पूर्व प्रदेश सचिव फारुख चौधरी, यूनुस पहलवान, मास्टर इकबाल, युसूफ गोहर, ओसाफ खान, आस मोहम्मद नेताजी, सलीम कुरेशी, हाजी ताहिर पठान, नौशाद शेख जी, राजू नंबरदार, असलम खान, खालिद चौधरी, अहमद भाई, आरिफ रब्बानी, मुन्नू नंबरदार, हाजी रियासत, मौलाना रिजवान, अच्छन हैदरी, हाजी शाहिद कुरैशी, मौलाना उस्मान, यामीन अब्बासी सभासद, मुमताज एडवोकेट, हाजी जमशेद, हाजीपुर कारी फखरुद्दीन, जमील चौधरी, रियाज वारसी, मुफ्ती असद, हाजी आरिफ कुरैशी, मास्टर रियाजुद्दीन अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Source: International