चेयरमैन रंजीता धामा ने एसएसपी से मांगी सुरक्षा

Bएनबीटी न्यूज, लोनीB

चेयरमैन नगर पालिका परिषद की चेयरमैन रंजीता धामा ने सोमवार को एसएसपी से मिलकर विधायक नंदकिशोर गुर्जर से अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की। उन्होंने कहा कि उन्हें अक्सर बाहर आना-जाना पड़ता है। दूसरी ओर विधायक नंदकिशोर गुर्जर के प्रतिनिधि ललित शर्मा एसएसपी के पास पहुंचे हैं, उन्होंने पत्र में उल्लेख किया की चेयरमैन उन पर झूठा आरोप लगा रही हैं। जिस ऑडियो क्लिप का जिक्र कर रही हैं वह एडिट की हुई है। चेयरमैन पति मनोज धामा पर पालिका में हुए 300 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच चल रही है। जिसकी वजह से वह बेवजह आरोप लगा रहे हैं।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *