पूर्व विधायक के ड्राइवर की हत्या में एक गिरफ्तार, चोरी की बाइक और तमंचा बरामद

Bएनबीटी न्यूज, हापुड़ : Bपूर्व भाजपा विधायक के ड्राइवर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार भी किया है। एसपी संजीव सुमन ने बताया कि बदमाश अपने साथियों के साथ मिलकर लोगों को लूटता था। पकड़े गए बदमाश की पहचान सिकंद्राबाद निवासी अश्मीर के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने साथी हसीन और मंगत के साथ मिलकर विकाश शर्मा की हत्या की थी। तीनों अक्सर धौलाना क्षेत्र में लोगों को निशाना बनाते थे। तीनों के खिलाफ कई जिलों में आपराधिक मामले में दर्ज हैं।

जानकारी के अनुसार , थाना धौलाना क्षेत्र में 26 अक्टूबर को गांव पारपा निवासी भाजपा के पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह का ड्राइवर विकास शर्मा अपने भाई सुनील के साथ बाइक से घर जा रहा था। गांव के पास रास्ते में ही कुछ बदमाशों ने विकास और सुनील पर जानलेवा हमला किया था। विरोध करने पर बदमाशों ने विकास की हत्या कर दी थी। वहीं, उसके भाई को गंभीर घायल कर दिया था। रास्ते में बाइक की चेन टूटने के बाद बदमाशों ने बुलंदशहर निवासी संदीप से भी लूटपाट की। पीड़ित से बाइक और 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गए थे। एसपी ने बताया कि रविवार रात थाना प्रभारी रविरत्न पुलिस टीम के साथ गांव काशी नंगला के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उससे एक बाइक, तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *