
एनबीटी न्यूज, हापुड़ : नागरिकता संशोधन एक्ट के विरोध में बीते शुक्रवार को शहर में तोड़फोड़ करने वाले करीब 100 लोगों को चिन्हित किया गया है। पुलिस गश्त कर कड़ी नजर रख रही है। बुलंदशहर रोड पर विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात है। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में बीते शुक्रवार को लोगों ने प्रदर्शन करते हुए कई जगह पथराव किया था। पुलिस ने 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि, अब शहर में शांति कायम है। एएसपी सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि तोड़फोड़ व पत्थरबाजी करने वाले करीब 100 लोगों को चिन्हित किया गया है। विडियो क्लिप और पुलिस चौकी व अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल कर आरोपितों को चिन्हित करने का प्रयास हो रहा है। जिलाधिकारी अदिति सिंह व एसपी संजीव सुमन ने जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान नहीं दें।
Source: International