कपिल यादव हत्याकांड में सभी लोग बरी

Bएनबीटी न्यूज, गाजियाबाद : Bकपिल यादव हत्याकांड के सभी आरोपितों को कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। बचाव पक्ष के अधिवक्ता सुधीर त्यागी और नवीन त्यागी ने बताया कि थाना कविनगर क्षेत्र के बम्हेटा में रहने वाले कपिल यादव की 6 मई 2014 को बदमाशों ने पेट्रोल पंप के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बाद में चश्मदीद रहे महेंद्र सिंह के आधार पर पुलिस ने दिव्यांश उर्फ कुक्कू, प्रिंस, आशीष और मनीष को नामजद किया था। इसके बाद पुलिस ने विवेचना में सचिन यादव और रोहित को 120 बी का आरोपित बनाया। साथ ही आशीष और मनीष को मामले में क्लीनचिट दे दी थी। सोमवार को मामले की सुनवाई एडीजे-फर्स्ट की कोर्ट में चली। कोर्ट ने सोमवार को दिव्यांश उर्फ कुक्कू, प्रिंस, सचिन और रोहित को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। वहीं, पीड़ित पक्ष का कहना है कि वह फैसले के खिलाफ हाई कोर्ट जाएंगे। बता दें कि कपिल यादव समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव विनोद यादव के भाई थे।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *