किशोरी का अपहरण कर रेप करने में एक गिरफ्तार

Bएनबीटी न्यूज, मुरादनगर : B15 दिन पहले शहर की एक कॉलोनी निवासी किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को अरेस्ट किया है। प्रभारी निरीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने रविवार रात पुराना बस अड्डा गाजियाबाद के पास दबिश देकर समीर को पकड़ा है। वहीं, पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है। बता दें कि करीब 15 दिन पहले किशोरी का अपहरण कर रेप की वारदात की गई थी, मामले में पुलिस में शिकायत के बाद कार्रवाई की गई।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *