वाराणसी हिंसा: उपद्रव करने वालों के लगे पोस्‍टर, इनाम घोषित

विकास पाठक, वाराणसी
वाराणसी में के विरोध के नाम पर महौल खराब करने वाले 24 उपद्रवियों के फोटो वाला पोस्‍टर मंगलवार को पुलिस ने जारी किया। उपद्रवियों का नाम और पता बताने वालों को इनाम दिया जाएगा। वहीं, नामजद आरोपियों के खिलाफ राष्‍ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की तैयारी है।

वाराणसी के बजरड़ीहा इलाके में 20 दिसम्‍बर को प्रदर्शन के दौरान पथराव से मची भगदड़ में आठ वर्षीय बच्‍चे की मौत हो गई थी। एक बच्‍चे समेत सात लोगों का अब भी बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। मामले में 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद पुलिस के हाथ लगे एक विडियो से 24 संदिग्‍ध लोग चिन्हित किए गए हैं। विडियो में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में जुलूस निकालने से पहले युवाओं और किशोरों को अंग्रेजी में स्‍लोग्‍न लिखी तख्तियां बाहर से आए संदिग्‍ध लोग देते दिखाई दे रहे हैं। विडियो के आधार पर पुलिस ने 24 आरोपियों के पोस्‍टर छपवाकर सार्वजनिक स्‍थानों पर लगवाए हैं।

पोस्‍टर में दिखने वाले चेहरों के नाम-पता की जानकारी देने वालों की पहचान गोपनीय रखने के साथ इनाम दिया जाएगा। पोस्‍टर में एसपी सिटी, सीओ भेलूपुर, भेलूपुर इंस्‍पेक्‍टर, बजरडीहा चौकी प्रभारी के मोबाइन फोन नंबर तथा वाराणसी पुलिस का वॉट्सऐप नंबर जारी किया गया है। इस बीच पुलिस पर पथराव करने के नामजद आरोपियों पर एनएसए के तहत कार्रवाई के लिए लिखापढ़ी शुरू हो गई है। इस बारे में रिपोर्ट जल्‍द ही एसएसपी के माध्‍यम से जिलाधिकारी के पास भेजी जाएगी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *