दीपिका पादुकोण ने कार्तिक आर्यन से क्रिसमस पर मांगा यह गिफ्ट

कार्तिक आर्यन और दीपिका पादुकोण लगता है अच्छे दोस्त बनते जा रहे हैं, तभी तो उन्हें एयरपोर्ट से लेकर पार्टी में साथ में मस्ती करते स्पॉट किया जा रहा है। इतना ही नहीं दीपिका अब ऐक्टर के फोटोज पर भी कॉमेंट कर रही हैं। लेटेस्ट फोटो पर कॉमेंट करते हुए तो दीपिका ने कार्तिक से क्रिसमस गिफ्ट भी मांग लिया।

दरअसल, सैंटा कैप में स्माइल देते हुए कार्तिक ने लिखा था, ‘क्यों है डरना जब यहां पर है सैंटा। किस-किस को चाहिए गिफ्ट?’ इस कैप्शन पर ऐक्टर को फैन्स ने ढेर सारे कॉमेंट्स कर अपनी-अपनी विश जाहिर की।

इनमें से एक दीपिका भी रहीं जिन्होंने अपना गिफ्ट मांगते हुए लिखा, ‘मुझे! जाकर छपाक देखिए’। ऐक्ट्रेस के इस कॉमेंट पर फैन्स ने भी रिऐक्शन दिए और कहा कि वे भी यह मूवी जरूर देखेंगे।

वहीं कार्तिक ने दीपिका के गिफ्ट की डिमांड पर रिऐक्शन देते हुए लिखा, ‘वह तो हमारे लिए गिफ्ट है। फिल्म को देखने के लिए बेसब्र हूं।’

वैसे कार्तिक के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने फिल्म ‘दोस्ताना 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने फिल्म की टीम के साथ भी क्रिसमस मनाया जिससे जुड़ा एक विडियो भी उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस मूवी में कार्तिक के साथ जाह्नवी कपूर भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *