बर्थडे पर अनिल कपूर ने शेयर किया 'मलंग' फर्स्ट लुक, फैन्स बोले-बूढ़े होने का प्लान है या हमेशा यंग रहोगे?

अनिल कपूर आज अपना 63वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उन्हें देखकर कोई भी उनकी असल उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। अनिल कपूर बॉलिवुड के उन स्टार्स में से एक हैं जो वक्त के साथ और भी जवां होते जा रहे हैं। वैसे यह सिर्फ हमारा ही मानना नहीं है बल्कि उनके फैन्स का भी ऐसा ही सोचना है।

24 दिसंबर को अनिल कपूर ने अपने बर्थडे के मौके पर फैन्स को गिफ्ट देते हुए ‘मलंग’ फिल्म से अपना फर्स्ट लुक रिलीज किया। इसमें अनिल सॉल्ट ऐंड पेपर लुक में काफी डैशिंग लग रहे हैं। फैन्स तो अनिल के इस यंग लुक को देख इम्प्रेस हो गए। एक फैन ने तो यहां तक लिख दिया कि उनका कभी बूढ़े होने का प्लान है या फिर हमेशा यंग ही रहेंगे।

फैन्स ने अनिल के इस लुक पर क्या कॉमेंट किए हैं, यहां पढ़िए:

इस लुक में अनिल कपूर पुलिस की वर्दी पहने हुए नजर आ रहे हैं, जबकि दोनों बाजुओं पर टैटू बना हुआ है। रेड कलर के सनग्लासेस में अनिल काफी हैंडसम लग रहे हैं। बात करें फिल्म ‘मलंग’ की, तो इसे मोहित सूरी डायरेक्ट कर रहे हैं और इसमें दिशा पाटनी, कुणाल खेमू व आदित्य रॉय कपूर भी नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास करण जौहर की ‘तख्त’ भी है, जिसमें रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और विकी कौशल जैसे स्टार्स हैं। यह फिल्म भी 2020 में रिलीज होगी।

Source: Entertainment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *