
एनबीटी न्यूज, मुरादनगर: नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को शहर में हुई घटना के बाद पुलिस ने उपद्रवियों की तलाश शुरू कर दी है। उपद्रवियों की पहचान बताने पर पुलिस ने इनाम की घोषणा करने के साथ ही कई जगह होर्डिंग पर उनके फोटो लगाए हैं। शुक्रवार को घटना के बाद पुलिस ने 3 एफआईआर दर्ज कर 65 लोगों को नामजद करते हुए 850 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इनमें से अभी तक सिर्फ 19 लोग नामजद ही पुलिस गिरफ्तार कर पाई है। प्रभारी निरीक्षक ओपी सिंह ने बताया कि उपद्रवियों की पहचान के लिए पुलिस विडियो और फोटोग्राफी का सहारा ले रही है।
Source: International