
B- कांग्रेस ने पदाधिकारियों की घोषणा की, प्रियंका गांधी टीम की पसंद से बने दोनों अध्यक्षB
विशेष संवाददाता, गाजियाबाद:
उत्तर प्रदेश में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस ने मंगलवार को प्रदेश के 43 जिलों के अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की घोषणा कर दी। गाजियाबाद में जिलाध्यक्ष पद पर बिजेंद्र यादव और महानगर अध्यक्ष मनोज कौशिक को बनाया गया है। दोनों ही नेता कांग्रेस में काफी सक्रिय माने जाते हैं। बिजेंद्र पहले महानगर और मनोज कौशिक यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रहे हैं। इनकी नियुक्ति कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी टीम की पसंद मानी जा रही है।
पहले विधानसभा चुनाव और फिर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की अपेक्षा के अनुरूप परिणाम ना आने के कारण पूरे प्रदेश संगठन को नए सिरे से खड़ा करने की कवायद चल रही है। इसकी जिम्मेदारी प्रियंका गांधी को सौंपी गई है। प्रियंका के कहने पर ही पहले प्रदेशाध्यक्ष राजबब्बर के स्थान पर अजय कुमार लल्लू को बनाया गया और प्रदेश के सभी जनपदों की इकाइयों को भंग कर दिया गया था।
Bअक्टूबर में रोक दी गई थी घोषणाB
अक्टूबर में प्रदेश कई जिलों के महानगर और जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दर गई थी, लेकिन गाजियाबाद समेत शेष जिलों की घोषणा को रोक दिया गया था। यहां कांग्रेस को सक्रिय और सभी को साथ लेकर चलने वाले कांग्रेसी की जरूरत थी। प्रियंका गांधी ने 11 नवंबर को अपनी टीम के रूप में जिला और महानगर अध्यक्ष पद के उपयुक्त कांग्रेसी को चुनने के लिए अपने राजनीतिक सचिव संदीप सिंह, संगठन प्रभारी राणा गोस्वामी, सचिव धीरज गुर्जर और एआईसीसी के सचिव जुबेर खान को गाजियाबाद भेजा था। 10 घंटे तक जिला कांग्रेस के दफ्तर में रुकी इस टीम ने करीब एक हजार कांग्रेसियों से मुलाकात कर उनका फीडबैक लिया था। बाद में खुद प्रियंका ने 9 कांग्रेसी नेताओं से दिल्ली में अकेले में बात कर उनसे संगठन को मजबूत करने की राय ली।
Bचुनते समय इसे भी देखा गयाB
सूत्र बताते हैं कि बिजेंद्र यादव पहले युवा कांग्रेस अध्यक्ष और फिर महानगर अध्यक्ष रह चुके थे और उनकी गिनती सक्रिय और दबंग नेताओं में होती है इसीलिए प्रियंका उनके नाम पर सहमत दिखीं, जबकि मनोज कौशिक के पक्ष में पूर्व में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद पर रहना गया। पार्टी के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष नरेंद्र भारद्वाज ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इनके पार्टी की कमान संभालने से जिले में कांग्रेस मजबूत होगी।
Source: International