मकान दिलाने के नाम पर 21.5 लाख रुपये की ठगी

एनबीटी न्यूज, मुरादनगर:

शहर के एक व्यापारी पर मकान बेचने के नाम पर 21.5 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। एसएसपी को शिकायत पत्र देकर जांच की मांग की है। मुरादनगर निवासी मोहम्मद जावेद को उसके परिचित सतीश कुमार ने बृज विहार कॉलोनी निवासी आयुषी अग्रवाल का मकान खरीदने के लिए दिखाया था। मोहम्मद जावेद ने शिकायत पत्र में लिखा है कि उसको मकान पसंद आ गया और सतीश के कहने पर 28 लाख रुपये में मकान का सौदा तय हो गया। इसके बाद मोहम्मद जावेद ने आयुषी अग्रवाल व पी कुमार अग्रवाल के खाते में अपने परिचित व रिश्तेदारों के खाते से 21.5 लाख रुपये ट्रांसफर करा दिए। आरोप है कि रुपये लेने के बाद पी कुमार अग्रवाल व उसकी पत्नी आयुषी अग्रवाल अपने परिवार के साथ संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। काफी तलाश करने के बाद भी दोनों का कहीं सुराग नहीं लग सका है। जावेद ने एसएसपी को शिकायती पत्र लिखकर जांच की मांग की है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *