फिरोजाबाद: ड्रोन कैमरे से घरों की छत पर देखे गए ईंट पत्थर, पुलिस ने दिया हटाने का निर्देश

फिरोजाबाद
यूपी के फिरोजाबाद में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ 20 दिसंबर को हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद हालात सामान्य हो रहे हैं। पुलिस संवेदनशील इलाकों की ड्रोन कैमरे से निगरानी कर रही है। इस दौरान कुछ इलाकों में 57 घरों की छत पर ईंट-पत्थर इकट्ठा देखे गए। पुलिस ने इन घरों के मालिकों को तुरंत ईंट पत्थर हटाने के लिए कहा है।

ने इस संबंध में प्रेस नोट भी जारी किया है। इसमें कहा गया है कि पुलिस ने एसएसपी फिरोजाबाद के निर्देशन में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के अंतर्गत शहर क्षेत्र में नालबंद चौराहा, उर्वशी तिराहा, मोहल्ला राजपूताना, नैनी ग्लास, जाटव पुरी वगैरह मोहल्लों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई जिसमें 57 घर ऐसे चिन्हित किए गए जिनकी छत पर ईट पत्थर रखे हुए थे।

इन सभी मकानों के मालिकों को सचेत करते हुए कहा कि जिनके घरों में ईंट पत्थर इकट्ठा करते रखे हैं वह इन्हें तुरंत हटा लें। नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि 20 दिसंबर को फिरोजाबाद में सीएए और एनआरसी को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में काफी बवाल हुआ था। हिंसा के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *