
एनबीटी न्यूज, हापुड़ : शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में प्रभु यीशु का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। क्रिसमस पर गिरजाघरों में प्रार्थना कराई गई। लोगों ने एक-दूसरे को केक खिलाकर और गिफ्ट देकर बधाई दी। इसके अलावा परिषदीय विद्यालयों में भी यह पर्व मनाया गया गया। मेरठ रोड, बुलंदशहर रोड और ततारपुर स्थित गिरजाघर को आकर्षक लाइटों और गुब्बारों से सजाया गया था। कांग्रेस के पूर्व विधायक गजराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सैयद अयाजुद्दीन, नगराध्यक्ष अभिषेक गोयल और विक्की शर्मा ने सभी को पर्व की बधाई दी।
इसके अलावा अकड़ौली, सिखैड़ा, महमूदपुर, चितौली, हापिुजपुर, सिमरौली और नवादा के परिषदीय विद्यालयों में क्रिसमस मनाया गया। बच्चों ने पुरानी वस्तुओं से आकर्षक क्रिसमस ट्री बनाया।
Source: International