ईंट-भट्ठा मालिक ने 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी का लगाया आरोप

Bएनबीटी न्यूज, गाजियाबाद:B

ईंट-भट्ठा मालिक ने 14 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले 20 लोगों के खिलाफ कोर्ट में अर्जी देकर मुकदमा दर्ज किए जाने का आदेश पारित करने की गुहार लगाई है। भट्ठा मालिक का आरोप है कि भट्ठे पर ईंट की पथाई करने के एवज में 20 लोगों ने उनसे 14 लाख रुपये लिए थे। रुपये लेने के बाद वह ईंट भट्ठे पर नहीं आए और जिलाधिकारी के कार्यालय में झूठा प्रार्थना पत्र दिया कि भट्ठा मालिक ने मजदूरों को बंधक बनाकर रखा हुआ है।

महेश कुमार की ओर से उसके वकील विनय उपाध्याय ने कोर्ट में सीआरपीसी की धारा 156 (3)के तहत अर्जी दाखिल की। अर्जी के माध्यम से बताया कि महेश कुमार का लोनी थाना क्षेत्र के गांव में मेवला में ईंट का भट्ठा है। भट्ठे पर ईंट की पथाई करने के लिए मुजफ्फरनगर और शामली में रहने वाले सोहन, जीत सिंह, विकास, हिमांशु, संजीव जगदीश, राहुल समेत 20 लोगों ने 14 लाख रुपये एडवांस में ले लिए। इसके बाद इन लोगों ने 30 नवंबर 2019 को जिलाधिकारी के कार्यालय में शिकायती पत्र देकर बताया कि महेश कुमार ने मेवला भट्ठी स्थित भट्ठे पर मजदूरों को बंधक बनाकर रखा हुआ है। भट्ठा मालिक महेश की अर्जी को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *