हादसे में बाल-बाल बचे उत्तराखंड के मंत्री

NH-9 पर ट्रक से टकराई कार

Bएनबीटी न्यूज, हापुड़ :B थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में NH-9 पर उत्तराखंड सरकार में मंत्री प्रकाश चंद हरबोला की कार का एक्सिडेंट हो गया। हादसे में वह बाल-बाल बचे। वहीं, उन्होंने टक्कर मारने वाले आरोपित ट्रक चालक को बिना किसी कार्रवाई के जाने दिया।

जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड सरकार के राज्यमंत्री प्रकाश चंद हरबोला बुधवार दोपहर दिल्ली से अल्मोड़ा लौट रहे थे। एनएच-9 पर जैसे ही उनकी कार बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के पास पहुंची तो पीछे से आई एक अज्ञात कार ने मंत्री की कार में टक्कर मार दी। टक्कर से मंत्री की कार अनियंत्रित होकर सड़क पर ही घूम गई और पीछे से आ रहे एक डंपर से टकरा गई। इस दौरान राज्यमंत्री और उनके गनर बाल-बाल बचे। मौके पर पहुंचे बाबूगढ़ थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने ट्रक को पकड़ लिया, लेकिन मंत्री ट्रक चालक की गलती होने से इनकार करते हुए उसे छुड़वा दिया।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *