फैक्ट्री में लगी आग, मजदूर झुलसा

Bएनबीटी न्यूज, हापुड़ B

धौलाना थाना क्षेत्र के यूपीएसआईडीसी क्षेत्र स्थित एक वेल्डिंग फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। फैक्ट्री में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाते समय फैक्ट्री में काम करने वाला एक मजदूर झुलस गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। यूपीएसआईडीसी क्षेत्र में आई-20 सेवन नाम से वेल्डिंग रॉड बनाने की फैक्ट्री है। बुधवार तड़के फैक्ट्री में वेल्डिंग रॉड बनाने का काम चल रहा था। अचानक शॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान गांव धौलाना निवासी मजदूर सोनू आग की चपेट में आकर झुलस गया। सूचना मिलने पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक फैक्ट्री में रखा लाखों का सामान व स्क्रैप जलकर राख हो गया।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *