अधिक किराया मांगने पर युवक ने रिक्शा चालक को पीटा

एनबीटी न्यूज, मुरादनगर : 3 रुपये अधिक किराया मांगने पर एक युवक ने रिक्शा चालक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने युवक का शांतिभंग में चालान किया है।

कस्बा निवासी एक युवक रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। बुधवार सुबह ईदगाह निवासी नूर मोहम्मद रिक्शा में बैठकर कस्बे गया था। रिक्शा चालक ने 10 रुपये किराया मांगा, नूर मोहम्मद 7 रुपये किराया देने लगा, 3 रुपये को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। मारपीट में रिक्शा चालक घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने नूर मोहम्मद निवासी ईदगाह का शांतिभंग में चालान किया।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *