अटल बिहारी की जयंती मनाई

एनबीटी न्यूज मुरादनगर : पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने देश को पहली बार सुशासन दिया। देश आज भी उनके दिखाए मार्ग पर चल रहा है। ये बातें बीजेपी विधायक अजीत पाल त्यागी ने बुधवार को कहीं। किसान नैशनल इंटर कॉलेज में वरदान सेवा संस्थान की ओर से पूर्व पीएम अटल की जयंती पर लगा गए शिविर में बतौर मुख्य अथिति अजीत पाल ने कहा कि अटल बिहारी विश्व के नेता थे। शिविर के संयोजक और पूर्व मेयर आशु वर्मा ने कहा कि 772 मरीजों की जांच की गई। इससे पहले सभी लोगों ने अटल बिहारी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अरविंद भारतीय, ज्ञानेंद्र सिंघल, गीता चौधरी, बुध गोपाल गोयल, अशोक गोयल, नितिन गोयल समेत कई लोग मौजूद रहे।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *