सुशासन दिवस पर सीएए के बारे में दी जानकारी

विस, ग्रेनो: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को बुधवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सुशासन दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान पार्टी के 11 मंडलों में अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों के बारे में बताया गया। तिलपता गांव में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पार्टी के क्षेत्रीय महामंत्री मुंशीलाल गौतम और दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने कहा कि पार्टी ने कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) बनाकर उन बेघर, वंचित, शोषित और शरणार्थी लोगों को राहत दी है, जो पाकिस्तान, अफगानिस्तान व बांग्लादेश में जुल्मों से त्रस्त होकर भारत आए थे। इस मौके पर पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय भाटी, मुकेश नागर, राजा रावल, रवि जिंदल, मनोज भाटी, बलवीर आर्य, कर्मवीर आर्य, सत्य पाल शर्मा, सतीश गुलिया, अन्नू पंडित व अजीत मुखिया आदि मौजूद रहे।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *