साइंस एग्जिबिशन में दिखा छात्रों का हुनर

एस, दादरी: जीटी रोड छपरौला स्थित ईश्वर चंद इंटर कॉलेज में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के तकनीकी शिक्षा बोर्ड के उपाध्यक्ष व राज्यमंत्री बलदेव राज शर्मा व विधायक तेजपाल नागर ने ‘आर्ट एंड क्राफ्ट कम साइंस एग्जिबिशन’ का शुभारंभ किया। बलदेव राज शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्रों का अपना हुनर दिखाने का अवसर मिलता है। इससे उनका उत्साहवर्धन होता है। वहीं, तेजपाल नागर ने कहा कि इस तरह के आयोजन से पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों में जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना भी पैदा होती है। इस मौके पर कॉलेज के प्रबंधक पवन कुमार त्यागी, प्रिंसिपल आभा त्यागी, एग्जिबिशन के निर्णायक मंडल के मुख्य सदस्य राजेश नागर समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *