251 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

एनबीटी न्यूज, साहिबाबाद : राजेंद्र नगर सेक्टर-3 से श्रीमद्भागवत कथा के मद्देनजर बुधवार सुबह को कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 251 महिलाओं ने हिस्सा लिया। कलश यात्रा सेक्टर-3 की विभिन्न कॉलोनियों से होते हुए सेक्टर-2 के सनातन धर्म मंदिर पर पहुंची। कथा व्यास पंडित हरिभजन शास्त्री ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ कलश स्थापित किए। वहीं, दोपहर के समय कथा व्यास ने श्रीमद्भागवत कथा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन से लोगों में भक्तिभाव की भावना पैदा होती है। वहीं, आयोजक चमनलाल सिंघल ने कहा कि इंसान को दूसरों की भलाई के बारे में सोचना चाहिए। संसार में सुख-दुख आते जाते रहते हैं। इसलिए सच्चा इंसान वही है, जो बुरे वक्त में किसी का साथ ना छोड़े। इस दौरान सुभाष वर्मा, उदव, माधव, विपिन गुप्ता, नंदेश सिंघल, मनीष सिंघल, आलोक गुप्ता, सचिन सिंघल, मनोज सिंघल, अजय गुप्ता, अनिल मौजूद रहे।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *