धूमधाम से मनाया प्रभु यीशू का जन्म, चर्च और मॉल्स में रही रौनक

Bवरिष्ठ संवाददाता, टीएचए :B शहर के चर्च से लेकर गलियों तक सैंटा की धूम रही। बुधवार को सुबह से ही लोग प्रार्थना करने चर्च पहुंचने लगे। चर्च में शांति की कामना करते हुए कैंडल जलाए गए। प्राथना सभा पर बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक पहुंचे और कैरोल का हिस्सा बने। इंदिरापुरम, लाजपत नगर और राजेंद्र नगर के चर्च में भी प्रार्थना करने वालों की भीड़ रही। चर्च में देर रात केक काटा गया और प्रसाद के रूप में सभी को इसे बाटा गया। सुबह सभी चर्चों में कैरल गाया गया और प्रभु यीशू की प्रार्थना की गई।

Bदिखी रौनक :B चर्च के बाहर भी काफी रौनक दिखी। यहां खाने पीने से लेकर बच्चों के लिए खिलौने भी सजे दिखे। वहीं माल्स, मल्टीप्लेक्स, रेस्टोरेंट और बाजार भी क्रिसमस पर गुलजार रहे। सुबह से लोग क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए घरों से निकल गए। टीएचए की अलग-अलग सोसायटी में भी यीशु का जन्मदिन मनाया गया। माल्स की गिफ्ट गैलरी में लोगों ने जमकर खरीदारी की। क्रिसमस के अवसर पर मॉल को विशेष रूप से सजाया गया था। मॉल में बनाए गए क्रिस्मस ट्री के साथ लोगों ने सेल्फी ली। मॉल्स में सुबह से ही सांता बच्चों को गिफ्ट बांटते नजर आए। बच्चों ने भी सांता के साथ मस्ती की। इंदिरापुरम चर्च के फादर ने बताया कि मदर मैरी मरियम ने तबेले में यीशु को जन्म दिया था। यही कारण है कि बड़ा दिन को जरूरतमंद लोगों के लिए मनाया जाता है। दुनिया की रक्षा के लिए भगवान यीशु के जन्मदिन पर चर्च में प्रार्थनाएं भी की गई। सुबह नौ बजे से चर्च में कार्यक्रम शुरू हो गए। वहीं ये कार्यक्रम देर रात तक चले।

Bसोसायटी में खूब हुई मस्ती :B क्रिसमस का सेलिब्रेशन टीएचए की सोसायटियों में भी हुआ। आरडब्ल्यूए की ओर से सोसायटी के बच्चों व रेजिडेंट्स के लिए स्पेशल इवेंट आयोजित किए गए। इंदिरापुरम के कृष्णा अपरा गार्डन में महिलाओं ने नव वर्ष और क्रिसमस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान केक काटने के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं भी कराई गई। शिप्रा सनसिटी में भी क्रिसमस के मौके पर महिलाओं ने कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान बच्चों को उपहार बांटे गए। मोहन नगर के सेवियर पार्क में भी क्रिसमस सेलिब्रेशन की धूम रही। वहीं अहिंसाखंड के क्लाउड नाइन सोसायटी में बच्चों के लिए आयोजित कार्यक्रम में सभी को उपहार भेंट किया गया। इंदिरापुरम के साया गोल्ड एवेन्यु में भी धूमधाम से क्रिसमस मनाया गया।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *