दो महीनों से बह रहा सीवर का पानी, रिश्तेदार भी आने से कतरा रहे

B

वरिष्ठ संवाददाता, इंदिरापुरम : Bन्याय खंड-2 में सीवर ब्लॉक होने के कारण गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है। गंदे पानी के ठहराव से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि ये समस्या पिछले दो महीनों से है। बार-बार सीवर जाम हो जाता है और गंदा पानी गलियों में बहने लगता है। गंदगी के कारण किरायेदार भी यहां से मकान छोड़कर जाने लगे हैं। निवासी हेमंत पांडेय ने बताया कि उन्होंने यहां पर हाल ही में रूम लिया था लेकिन अब वे इस जगह को छोड़ना चाहते हैं। जलभराव व गंदगी के कारण लोग अपने रिश्तेदारों को भी घर बुलाने से कतरा रहे हैं। निवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बाद भी जीडीए अधिकारी सीवर की सफाई नहीं करा रहे हैं। क्षेत्र में सीवर जगह-जगह जाम हैं। छोटे नाले खुले होने के कारण लोग उसमें कूड़ा फेंक रहे हैं, लेकिन कर्मचारी कोई ध्यान नहीं देते। पानी निकासी न होन से ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। जलभराव के चलते स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।

Bघरों में आ रही सीलन : Bन्याय खंड-2 में मकान नंबर 729 से 750 तक ये ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। सड़क पर जलभराव के कारण घरों तक सीलन आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जीडीए अधिकारियों ने उनकी समस्या का जल्द समाधान नहीं किया तो वह प्रदर्शन करेंगे। लोगों का कहना है कि दो महीनों में वे करीब 5 लिखित शिकायतें और फोन के माध्यम से सभी अधिकारियों को समस्या से अवगत करा चुके हैं।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *