युवती लापता, एक हिरासत में

एनबीटी न्यूज, मोदीनगर : हापुड़ रोड स्थित एक गांव की युवती तीन दिन पहले गायब हो गई। उसके पिता ने कोतवाली में शिकायत दी है कि उनकी बेटी तीन दिन पहले कोचिंग गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिवार ने मेरठ जनपद के एक युवक पर युवती को गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उस युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। युवक का कहना है कि उसका उक्त युवती से कोई संबंध नहीं है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *