‘सुरक्षा पुलिस का प्रमुख दायित्व’

एनबीटी न्यूज, मोदीनगर : ऊर्जा फाउंडेशन की ओर से आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में कोतवाली एसएचओ डीपी सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि बच्चों को एंटी रोमियो, गुड टच और बैड टच के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि अपने या अन्य किसी के साथ ऐसी किसी घटना होने पर घबराये नहीं, बल्कि तुरंत 1090 या 112 पर कॉल करें। पुलिस आपकी मदद करेगी। उन्होंने कहा कि आपकी सुरक्षा पुलिस का प्रमुख दायित्व है। इस दौरान प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली नेहा, शीतल, नीलम, खुशबू, आकांक्षा, अपूर्वा, तान्या, कोमल और मुक्ति शर्मा समेत अन्य छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शिवानी बंसल, जय कुमार बिंद्रा, कुसुम सोनी, रुचिका बिंद्रा, इंदू माहेश्वरी, पूनम उप्पल, आशा निगम, सरिता आदि मौजूद रहीं।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *