
B- मेयर की जीडीए को दो टूक B
Bनगर संवाददाता, गाजियाबाद: B
नया बस अड्डा मेट्रो फंड का पेच फंस गया है। मेयर आशा शर्मा ने इस मामले में जीडीए को बड़ा झटका दिया है। मेयर ने कहा कि नया बस अड्डा मेट्रो के लिए नगर निगम अपने पास से 246.35 करोड़ रुपये का फंड नहीं दे सकता है। नगर निगम के पास इतना पैसा ही नहीं है।
मेयर का कहना है कि जीडीए नगर निगम से पहले भी नया बस अड्डा मेट्रो के लिए 246.35 करोड़ रुपये फंड देने के लिए कहा गया था। जीडीए ने ही उस समय एक प्रस्ताव निगम को दिया था। इसमें कहा था कि अगर नगर निगम राजनगर एक्सटेंशन की कुछ प्रॉपर्टी जीडीए को देता है तो वह इसको बेचकर मेट्रो में नगर निगम की ओर से फंड का समायोजन करेगा। इसके लिए नगर निगम ने जीडीए को राजनगर एक्सटेंशन की कुछ प्रॉपर्टी के पुनर्ग्रहण को एनओसी दी थी। बाद में जीडीए ने इस कई सौ करोड़ रुपये की जमीन को अपने कब्जे में लेकर बेच दिया। यह पूरा पैसा जीडीए अपने पास रखे हुए है। जबकि यह पैसा निगम की ओर से फंड के रूप में समायोजित करना चाहिए था।
मेयर का कहना है कि जीडीए यह पैसा अपने पास रखे हुए है। जो नगर निगम की प्रॉपर्टी बेच कर उसने लिया था। अगर इस पैसे को वह मेट्रो में निगम के फंड के रूप में समायोजित नहीं करता है तो वह पैसा जीडीए नगर निगम को लौटाए। नगर निगम इसके अलावा कोई भी पैसा नया बस अड्डा मेट्रो फंड में नहीं दे सकता है और न ही नगर निगम के पास इतना फंड है कि वह अपने पास से 246.35 करोड़ रुपये दे सके। अगर निगम के पास इतना पैसा होता तो शहर को और स्मार्ट बनाया जा सकता था।
Bक्या था मामलाB
हाल ही में जीडीए नया बस अड्डा मेट्रो फंड का मामला यूपी सरकार में लेकर गया था। नगर आवास विभाग के प्रमुख सचिव ने कहा था कि नया बस अड्डा मेट्रो के लिए नगर निगम को अपने कोटे का पैसा देना होगा। इसी के बाद ही मेयर का बयान सामने आया। उन्होंने फंड देने से मना कर दिया है।
Source: International