
Bएनबीटी न्यूज, हापुड़ : B जिला पंचायत सदस्य और पर्यावरणविद् कृष्णकांत सिंह ने पराली जलाने के मामले में किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि किसान पहले से ही काफी परेशान हैं। प्राकृतिक आपदा का दंश झेल रहे किसानों पर रिपोर्ट दर्ज करना गलत है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट, एनजीटी में किसानों के पक्ष को नहीं रखा गया, लेकिन अब किसानों का पक्ष रखा जाए। उनपर दर्ज मुकदमे सरकार को तुरंत वापस लेने चाहिए। किसानों को एनजीटी के आदेशों के बारे में अच्छे तरीके से बताया जाना चाहिए। पराली व फसल अवशेष के निस्तारण में सरकार उनका सहयोग करे।
Source: International