लोनी में भी रही शांति

लोनी, एनबीटी न्यूज : लोनी क्षेत्र की मस्जिदों में जुमे की नमाज अता करने के बाद लोग शांतिपूर्वक अपने घर लौट गए। हंगामे की आंशका के चलते लोनी में सुबह से भारी पुलिस बल संवेदनशील इलाकों में तैनात रहा। पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने दिनभर लोनी तिराहे पर डेरा डाले रखा। पिछले जुमे को हुए बवाल को देखते हुए एसएसपी और डीएम ने लोनी का दौरा किया। लोनी के प्रेमनगर, इकराम नगर, अशोक विहार, डाबर तालाब, मुस्तफाबाद कॉलोनी, गिरी मार्केट, गोरी पट्टी, ट्रॉनिका सिटी, लक्ष्मी गार्डन सहित अन्य इलाकों में शांतिपूर्वक नमाज अता की गई। एसपी क्राइम प्रकाश कुमार, एडीएम मदन, लोनी एसडीएम खालिद अंजुम, तहसीलदार प्रकाश सिंह, लोनी सीओ राजकुमार पांडेय, लोनी कोतवाली एसएचओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना सहित अन्य अधिकारी लोनी तिराहे पर मौजूद रहे।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *