दूध के कैंटर में पीछे से घुसी कार, एक की मौत

Bवस, मसूरी : Bपुरानी जेल चौकी के पास गुरुवार रात एक कार दूध के कैंटर में पीछे से जा घुसी। हादसे में कार चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कैंटर चालक भाग गया। फ्लोरा एन्क्लेव में रहने वाले राहुल शर्मा UPSIDC क्षेत्र में एक फैक्ट्री में नौकरी करते थे। गुरुवार रात वह अपने दोस्त देवाशीष के साथ घर लौट रहे थे। पुरानी चौकी के पास दूध के कैंटर चालक ने अचानक ब्रेक मार दिए। इससे राहुल की कार उसमें जा घुसी। हादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। देवाशीष को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। थाना प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार की तरफ से तहरीर मिली है। कैंटर को कब्जे में लिया गया है।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *