सोसायटी की महिलाओं ने की न्यू ईयर पार्टी

– गाजियाबाद पिंक पावर विद एनबीटी क्लब की महिलाओं ने की जमकर मस्ती

Bएनबीटी न्यूज, गाजियाबाद: Bनववर्ष की खुमारी चढ़नी शुरू हो गई है। शुक्रवार को आरडीसी मशाया रेस्तरां में गाजियाबाद पिंक पावर विद एनबीटी क्लब की महिलाओं ने न्यू ईयर की पार्टी की। इसकी थीम रेट्रो लुक और पोल्का डॉट रखी गई। इसमें शहर की 6 सोसायटी की 55 महिलाओं ने काफी मस्ती की। उन्होंने जाने वाले साल का शुक्रिया किया और 2020 का स्वागत किया।

पार्टी में इंदिरापुरम, वैशाली, रेल विहार वसुंधरा, गोविंदपुरम, पंचवटी, नेहरू नगर, आरडीसी, क्रॉसिंग रिपब्लिक और शास्त्री नगर की महिलाओं ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से की गई। इसके बाद थीम डांस पर महिलाएं जमकर थिरकीं। नो प्लास्टिक का संदेश देने के लिए महिलाओं को रिटर्न गिफ्ट के तौर पर फूल के पौधे तोहफे में दिए गए। महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए कैटवॉक भी कराया गया। क्लब की सदस्य रोली त्रिपाठी, मीनू, मीना, संगीता, आशी शरीफ, मधुर, छवि, वैशाली और शालिनी समेत अन्य महिलाओं ने भी पार्टी का आनंद लिया। सभी ने जल्द ही एक दूसरे से मिलने का वादा किया।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *