सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

– महिला को सशक्त बनाने के लिए किया गया आयोजन

– प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश खन्ना ने लिया हिस्सा

एनबीटी न्यूज, ग्रेटर नोएडा

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत शनिवार को जीबीयू में विकास विभाग ने प्रेरणा दिवस का आयोजन किया। यह आयोजन महिला स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को और अधिक सशक्त बनाने व उनका आर्थिक विकास करने के लिए किया गया था। इस दौरान कार्यक्रम में पहुंची महिलाओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान प्रदेश सरकार के काबीना मंत्री सुरेश खन्ना मौजूद रहे।

इस अवसर पर डीएम बीएन सिंह, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, एसएसपी वैभव कृष्ण, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी अनवर शेख, समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह मौजूद रहे।

Source: International

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *