
Bएनबीटी न्यूज, एनएच 24 :B अब रात में कोई महिला फंस जाए और उसे घर जाने के लिए कोई साधन न मिल पाए तो उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है। शहर के 40 और पुलिसकर्मियों को डायल 112 की ट्रेनिंग दी जा चुकी है। ये पुलिसकर्मी महिला को उसके घर तक पहुंचाएंगे। दूसरे बैच के पुलिसकर्मियों की 18 दिवसीय ट्रेनिंग का समापन शनिवार को हाई-टेक इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी में हुआ। इस दौरान एसपी देहात नीरज कुमार जादौन ने सभी पुलिसकर्मियों को सर्टिफिकेट दिए। उन्होंने कहा कि डायल 112 का संबंध सीधे जनता से है, इसलिए पुलिस को शालीनता और बिना किसी भेदभाव के कार्य करना चाहिए, ताकि लोगों के मन में पुलिस अच्छी छवि बन सके।
B7 पीवीआर की व्यवस्थाB
पहले चरण में 39 और दूसरे चरण में 40 पुलिसकर्मियों ने डायल 112 की ट्रेनिंग ली है। गाजियाबाद के सातों सर्किल में 7 पीवीआर की व्यवस्था की गई है। ये रात में किसी महिला को साधन न मिलने पर घर तक पहुंचाने का काम करेंगी। यदि किसी पीवीआर पर महिला पुलिसकर्मी नहीं है तो पीवीआर उसे घर नहीं छोड़ेगी।
Source: International